
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 2025-26 का बजट
पेश किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश किया, जिनके पास वित्त मंत्री का पद भी है।
बजट पेश करने के दौरान सीएम गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये की
घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक
वित्तीय सहायता प्रदान करना है। दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा
कि इस साल दिल्ली सरकार का बजट 1 लाख करोड़ रुपए का है। दिल्ली विधानसभा में दिल्ली
की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार विकास के हर पहलू में विफल रही… यमुना
गंदी थी, सड़कें क्षतिग्रस्त थीं, वायु प्रदूषण बहुत अधिक था। दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी…
घाटे में थे। गंदा पानी और ओवरफ्लो सीवर दिल्ली की पहचान बन गए थे।
5100 करोड़ महिलाओं के लिए दिल्ली बजट पर सीएम रेखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक कारणों से केंद्र की योजनाओं को दिल्ली
में रोका नहीं होता तो विकास के लिए दिल्ली में धन की कोई कमी नहीं होती। आयुष्मान
योजना सिर्फ इसलिए लागू नहीं की क्योंकि अरविंद केजरीवाल उसमें अपना नाम जोड़ना
चाहते थे। इस योजना में हमने 2000 करोड़ रुपये प्रस्तावित करने का फैसला लिया है।
सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में 2023 24 का बजट सबसे अधिक था जो 77800
करोड़ का था। जबकि 2024- 25 का जो बजट आया तो वह 2800 करोड़ घटकर 76000
करोड़ का रह गया था। दिल्ली का विकास और दिल्ली में नागरिक सुविधा पूरी तरह ध्वस्त
हो गई थीं, पिछली सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया। दिल्ली की
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 100 स्थानों पर अटल कैंटीन खोलेगी जिसके लिए बजट
में 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जेजे कॉलोनी
(झुग्गी बस्तियों का विकास) के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए। मुख्यमंत्री
ने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50,000 अतिरिक्त सीसीटीवी
लगाए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के वित्त वर्ष 2026 के बजट में
बुनियादी ढांचा विकास, बिजली, सड़क, पानी जैसे दस फोकस क्षेत्र हैं।