
76 साल की हुईं ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी
आज के समय में घर-घर में फेमस हेमा मालिनी के जीवन में एक ऐसा दौर भी था। जब
उनको कोई काम देने के लिए राजी नहीं था। करियर के शुरूआती दिनों में अभिनेत्री ने
काफी संघर्ष किया था। खूब मेहनत करने के बाद भी लोग उनको फिल्मों में काम नहीं
देते थे। वहीं शुरूआती दिनों में वह काफी पतली दिखती थीं। जिसकी वजह से उनको
इंडस्ट्री में काम मिलने में दिक्कत होती थी। एक बार तो एक्ट्रेस को चार दिन की
शूटिंग के बाद फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था। भले ही ड्रीम गर्ल हेमा बड़े पर्दे
पर कम नजर आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस की नेटवर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
हेमा मालिनी आज भी किसी न किसी वजह से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा
में बनी रहती हैं। एक दौर पर हेमा का नाम इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेसज में शुमार
रहा है। हेमा मालिनी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। बताया जाता है कि अभिनेत्री
हेमा मालिनी कुल 129 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।हेमा मालिनी का पूरा नाम
हेमा मालिनी चक्रवर्ती है। वहीं इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपने नाम के आगे से
सरनेम हटा लिया था। हेमा मालिनी ने फिल्म शोले, सीता और गीता, बागबान जैसी
कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अब तक अभिनेत्री ने 100 से ज्यादा फिल्मों
में काम किया है। हेमा मालिनी ने बॉलीवुड के लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम किया है।