80s की सुपरहिट एक्ट्रेस थी ये हसीना

80s की सुपरहिट एक्ट्रेस थी ये हसीना
80s की सुपरहिट एक्ट्रेस थी ये हसीना

 नई दिल्ली। 4 जनवरी 1965 को मुंबई में जन्मीं अभिनेत्री अर्चना जोगलेकर

(Archana Joglekar) आपको याद हैं? अपनी खूबसूरत आंखों और लंबे बालों

के चलते लोगों का ध्यान खींचने वालीं अर्चना जोगलेकर हिंदी, मराठी और उड़िया

फिल्मों के लिए मशहूर हैं।हिंदी सिनेमा में खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा रहीं

जिन्हें रातोंरात स्टारडम मिला है। हालांकि कुछ अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में एक-दो

फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने के बाद अचानक ग्लैमर वर्ल्ड से किनारा कर

लिया। आज हम आपको 80 दशक की एक ऐसी ही खूबसूरत अदाकारा के बारे में

बताने जा रहे हैं जो मशहूर तो खूब हुईं लेकिन आज इंडस्ट्री से गायब हैं।

टीवी में भी चला अर्चना का जादू

हिंदी में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद अर्चना ने ‘बिल्लू बादशाह’, ‘आग से खेलेंगे’,

‘बात है प्यार की’ और ‘आतंक ही आतंक’ जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के

बाद एक्ट्रेस ने टेलीविजन शो ‘चुनौती‘ से भी खूब नाम कमाया। वह ‘फूलवंती’ शो में

भी दिखाई दीं।

एक ऑटोग्राफ ने बदल दी थी जिंदगी

अर्चना देशभर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर थीं। उनके चाहने वालों की कमी नहीं

थी, लेकिन एक शख्स ने ऑटोग्राफ मांगने के बहाने एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा करने की

कोशिश की थी जो किसी भी महिला के रोंगटे खड़े कर देगा। दरअसल, अर्चना एक उड़िया

फिल्म की शूटिंग करने के लिए भुवनेश्वर गई थीं। 30 नवंबर 1997 की रात थी।एक्ट्रेस

फिल्म की शूटिंग के बाद अपने सरकारी ‘पंथ निवास’ के कमरे में गईं, तभी एक शख्स

ने खुद को फैन बताकर उनसे ऑटोग्राफ की डिमांड की। जब शख्स आया और अर्चना ने

कमरे का दरवाजा खोला तो उसने अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पंथ

निवास के स्टाफ के आते ही वह शख्स वहां से भाग निकला। 13 साल बाद आरोपी को

18 महीने की जेल हुई थी। 

80s की सुपरहिट एक्ट्रेस थी ये हसीना

अर्चना जोगलेकर को आखिरी बार साल 2012 में फिल्म ‘मैरिड 2 अमेरिका’ में देखा गया

था। इसके बाद वह फिल्मों से गायब हो गईं। वह एक ट्रेंड कथक डांस रह चुकी हैं। इस वक्त

वह न्यू जर्सी में प्रीमियर कथक इंस्टीट्यूशन चला रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव

हैं। उनकी फैन-फॉलोइंग लगभग 6 हजार हैं।अर्चना ने साल 1999 में निर्मल मुले के साथ

शादी की थी। हालांकि, कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया। एक्ट्रेस को एक बेटा है जिसका

नाम ध्रुव है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »