99 के चक्कर में फंस गई है कांग्रेस

99 के चक्कर में फंस गई है कांग्रेस
99 के चक्कर में फंस गई है कांग्रेस
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम दिन-रात हिंदुस्तान के नागरिकों के मन में ये
प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहा है कि उन्होंने हमें हरा दिया है। उन्होंने राहुल का बिना नाम
लिए कहा कि ऐसा लग रहा है कि आजकल कांग्रेस में छोटे बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा
है। उन्होंने तंज कसते हुए एक किस्सा भी सुनाया। मोदी ने कहा कि एक ‘बच्चा’ था, जो अपने ’99’
अंक का जश्न बहुत खुशी से मना रहा था…लेकिन उनके एक शिक्षक ने आश्चर्यचकित होकर पूछा,
‘आप मिठाई क्यों बांट रहे हैं, जश्न क्यों मना रहे हैं?’ शिक्षक यह बताना चाहते थे कि जश्न मनाने
की कोई बात नहीं थी… उन्होंने जो ’99’ अंक हासिल किए, वे 100 में से नहीं, बल्कि ‘543’ में से
थे! उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उस बालक बुद्धि को कौन समझाए कि तुमने फेल
होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

मोदी ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी-कांग्रेस की सीधी फाइट थी

मोदी ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी-कांग्रेस की सीधी फाइट थी, जहां कांग्रेस मेजर पार्टी थी,

वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 परसेंट है। लेकिन जहां वो किसी का पल्लू पकड़ के चलते

थे, ऐसे राज्यों में उनका स्ट्राइक रेट 50 परसेंट है। कांग्रेस की 99 सीटों में से ज्यादातर सीटें

उनके सहयोगियों ने जिताया है और इसलिए कह रहा हूं कि ये परजीवी कांग्रेस है। उन्होंने कहा

कि जहां-जहां बीजेपी-कांग्रेस की सीधी फाइट थी, जहां कांग्रेस मेजर पार्टी थी, वहां कांग्रेस का

स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 परसेंट है। लेकिन जहां वो किसी का पल्लू पकड़ के चलते थे, ऐसे राज्यों में

उनका स्ट्राइक रेट 50 परसेंट है। कांग्रेस की 99 सीटों में से ज्यादातर सीटें उनके सहयोगियों ने

जिताया है और इसलिए कह रहा हूं कि ये परजीवी कांग्रेस है।

99 के चक्कर में फंस गई है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि 16 राज्यों में कांग्रेस जहां अकेले लड़ी, वहां उसका वोट शेयर गिर चुका है।

गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, तीन राज्यों में जहां कांग्रेस अपने दम पर लड़ी और वहां

64 में से सिर्फ 2 सीट जीत पाई है। इसका साफ मतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह

परजीवी बन चुकी और अपने सहयोगी दलों के कंधे पर चढ़कर सीटों का आंकड़ा बढ़ाया है।

कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के जो वोट खाए हैं, अगर वो न खाए होते तो लोकसभा में उनके

लिए इतनी सीटें जीत पाना भी बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि

हिन्दुस्तान पर छह दशक तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी अराजकता फैलाने में जुटी हुई

है। ये दक्षिण में जाकर उत्तर के लोगों के खिलाफ बोलते हैं, ये उत्तर में जाकर पश्चिम के

खिलाफ जहर उगलते हैं। इन्होंने भाषा के आधार पर बांटने की हर कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »