
ऑस्ट्रेलिया टीम पर कोरोना का हमला
एंड्रयू मैकडोनाल्ड को कोविड19 टेस्ट नेगेटिव आने तक स्क्वॉड से अलग कर दिया गया है
आईसीसी मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2023 में चुने गए
उस्मान ख्वाजा को पहले टेस्ट मैच के दौरान एक बाउंसर सिर पर लगी थी,
जिसके बाद उनके मुंह से खून भी निकल रहा था। पहले मैच के
दौरान सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा उस समय बाउंसर लगने से
रिटायर्ड हर्ट हो गए जब ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए सिर्ह एक रन की जरूरत थी।
खिलाड़ियों से लेकर कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड हुए कोविड पॉजिटिव
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज
का दूसरा और आखिरी मुकाबला 25 जनवरी से खेला जाएगा,
लेकिन गाबा में खेले जाने वाले इस टेस्ट से पहले कंगारू टीम के
लिए बुरी खबर सामने आई है। ट्रैविस हेड के बाद अब कैमरून ग्रीन
और टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रेविस हेड कोरोना से रिकवर कर चुके हैं,
उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह अब टीम का हिस्सा रहेंगे।
लेकिन, कोविड प्रोटोकाल के मुताबिक, कैमरून ग्रीन और
एंड्रयू मैकडॉनल्ड का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आने तक टीम स्क्वॉड से अलग रखा गया है।