भारत की युवा ब्रिगेड के सामने आयरलैंड की आसान चुनौती
आयरलैंड ने पहले मैच में अमेरिका को हराया
भारत के पास बायें हाथ के स्पिनर सॉमी कुमार पांडे और मुशीर
खान के रूप में दो अलग शैली के फिरकी गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने
काम को बखूबी अंजाम देकर कोच रिषिकेश कानिटकर की चिंता कम की है।
पांडे को पहले मैच में कंधे की चोट के कारण पहले और दूसरे स्पैल के
बीच में ब्रेक लेना पड़ा था और टीम प्रबंधन उनके पूरी तरह फिट रहने
की दुआ कर रहा होगा। ब्लोमफोंटेन की धीमी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों
को स्ट्राइक रोटेट करनी होगी और पावरप्ले के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन भी करना होगा।
आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचना चाहेंगे
अगले साल होने वाली आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले युवा खिलाड़ी
अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचना चाहेंगे। पहले मैच में सचिन दास ने अच्छा
प्रदर्शन करके भारत को 250 के पार पहुंचाया था। प्रियांशु मोलिया पर भी
नजरें होंगी जो बड़ौदा के लिये रणजी क्रिकेट में दो शतक लगा चुके हैं।
पहले मैच में हालांकि उनका रक्षात्मक रवैया समझ से परे था।
आयरलैंड के नयी गेंद के गेंदबाज ओलिवर रिले, रोबेन विल्सन
और कार्सन मैकलो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।