
हर दिन 100 किमी हो रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल
नयी दिल्ली, मणिपुर से महाराष्ट्र के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि
वह हर दिन 100 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं और इस यात्रा में वह न्याय के पांच स्तंभ पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हर दिन 100 किमी हो रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा
श्री गांधी ने फेसबुक पोस्ट पर आज कहा,“प्रतिदिन हमारी यात्रा करीब 100 कि.मी. की दूरी तय कर रही है।
लाखों लोग जुड़ते हैं, मिलते हैं,
बातें करते हैं और उनकी समस्याएं जान कर पांच न्याय का महत्व रेखांकित होता है।
यात्रा रिहायशी इलाकों से गुज़रती है तो मध्यम वर्गीय परिवारों से
मिलने का मौका मिलता है जो सबसे जटिल समस्या, महंगाई, से जूझ रहे हैं।
साथ ही देश की चरमराती अर्थव्यवस्था को संभालने का भार भी सरकार ने
उनके कंधों पर डाल रखा है जीएसटीऔर अन्य करों के माध्यम से।”
हज़ारों युवा सड़कों पर आ कर चल रहे हैं यात्रा के साथ
उन्होंने कहा, “ग्रामीण इलाकों और बस्तियों से गुज़र कर दिखता है कि किस प्रकार वहां से आने वाले किसानों,
मज़दूरों और हाथ से काम करने वाले हर श्रमिक को आगे बढ़ने और अपने जीवन का
स्तर ऊपर उठाने के हर माध्यम से वंचित रखा गया है।
हज़ारों युवा सड़कों पर आ कर यात्रा के साथ चल रहे हैं, क्योंकि उन्हें रोज़गार की ज़रूरत है और
अपनी आवाज़ उठाने का बस यही एक ज़रिया बचा है।
महिलाओं और वंचितों की भागीदारी को समाज से दरकिनार कर दिया गया है।”
श्री गांधी ने पांच न्याय की बात करते हुए कहा, “किसान न्याय, मज़दूर न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय और भागीदारी न्याय,
हमारे य ह पांच न्याय सभी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की नींव बनेंगे। ऐसी व्यवस्था का निर्माण करेंगे जहां
अन्याय की कोई जगह नहीं होगी – न्याय सीधा आपके दरवाज़े पहुंचे।”
अभिनव,