उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 195 अंक चढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आधा प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, मारुति,
भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रही।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आधा प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। वॉयकॉम18 मीडिया और
मनोरंजन संपत्ति के स्टार इंडिया के साथ विलय की घोषणा से कंपनी का शेयर चढ़ा है।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल,
टाटा मोटर्स, आईटीसी, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक शामिल हैं।
हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग
नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजार शुरुआती कारोबार
में नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मामूली नुकसान में रहे थे। जियोजीत
फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘….कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से
बाजार में तेजी आई। इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े जारी होने हैं,
इसको देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है।’