AAP के शिव चरण गोयल मोती नगर सीट पर फिर से लगाएगी

AAP के शिव चरण गोयल मोती नगर सीट पर फिर से लगाएगी
AAP के शिव चरण गोयल मोती नगर सीट पर फिर से लगाएगी
दिल्ली की खास सीटों की बात करें, तो मोती नगर सीट मुख्य सीट है। मोती नगर विधानसभा एक
सामान्य सीट है। इस सीट पर आप पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के
बीच मुख्य मुकाबला है।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होता है। वहीं
08 फरवरी को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाता है। दिल्ली की खास सीटों की बात करें,
तो मोती नगर सीट मुख्य सीट है। मोती नगर विधानसभा एक सामान्य सीट है। इस सीट पर
आप पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला है।
वर्तमान समय में यह सीट आप पार्टी के कब्जे में हैं। ऐसे में इस बार फिर आप प्रत्याशी इस
सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। 

AAP के शिव चरण गोयल मोती नगर सीट पर फिर से लगाएगी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मोती नगर विधानसभा सीट से हरीश खुराना को चुनावी

मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस सीट से दो बार विधायक रहे शिव चरण

गोयल पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र सिंह नामधारी को

टिकट दिया है।साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार शिव चरण

गोयल ने 14,072 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उनका वोट शेयर 53.83% था। शिव

चरण गोयल ने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष सचदेवा को

शिकस्त दी थी। सुभाष सचदेवा को 46,550 वोट मिले थे और इनका वोट शेयर 41.34%

था।साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भी आप प्रत्याशी शिवचरण गोयल ने मोती नगर

विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। इस दौरान उनको 60,223 वोट मिले थे। तो वहीं

भाजपा के सुभाष सचदेवा को 45,002 वोट मिले थे। कांग्रेस दिल्ली में लगातार 15 सालों

तक सत्ता में रही है। लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों में पार्टी को तगड़ा झटका लगा

है। पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। ऐसे में कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में आने के लिए बेताब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »