
AAP के शिव चरण गोयल मोती नगर सीट पर फिर से लगाएगी
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मोती नगर विधानसभा सीट से हरीश खुराना को चुनावी
मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस सीट से दो बार विधायक रहे शिव चरण
गोयल पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र सिंह नामधारी को
टिकट दिया है।साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार शिव चरण
गोयल ने 14,072 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उनका वोट शेयर 53.83% था। शिव
चरण गोयल ने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष सचदेवा को
शिकस्त दी थी। सुभाष सचदेवा को 46,550 वोट मिले थे और इनका वोट शेयर 41.34%
था।साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भी आप प्रत्याशी शिवचरण गोयल ने मोती नगर
विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। इस दौरान उनको 60,223 वोट मिले थे। तो वहीं
भाजपा के सुभाष सचदेवा को 45,002 वोट मिले थे। कांग्रेस दिल्ली में लगातार 15 सालों
तक सत्ता में रही है। लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों में पार्टी को तगड़ा झटका लगा
है। पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। ऐसे में कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में आने के लिए बेताब है।