
Adani Group से तेलंगाना सरकार नहीं लेगी 100 करोड़ रुपए का दान
रेड्डी ने कहा कि मैं और मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी ऐसी अनावश्यक चर्चाओं और स्थितियों में शामिल
नहीं होना चाहते हैं, जिससे राज्य सरकार या मेरी छवि को नुकसान पहुंचे। इसीलिए राज्य सरकार की
ओर से हमारे अधिकारी जयेश रंजन ने अदाणी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पत्र में लिखा है
कि (वर्तमान) स्थिति और विवादों के कारण, तेलंगाना सरकार आपके (अदाणी) द्वारा उदारतापूर्वक
दिए गए 100 करोड़ रुपये के दान को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। रेड्डी ने बताया कि पत्र में
अदाणी फाउंडेशन से स्पष्ट रूप से अनुरोध किया गया है कि वह विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपये
हस्तांतरित न करें। विश्वविद्यालय के लिए दान के विषय पर, सीएम ने खुशी व्यक्त की कि
विश्वविद्यालय को दिए गए दान के लिए आयकर छूट प्राप्त करने के उनकी सरकार के प्रयास
सफल हो रहे हैं। अडानी ग्रुप केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच रस्साकशी का विषय बन गया है।
कांग्रेस नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर अडानी समूह को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाती
रही है। भाजपा ने कई उदाहरणों में विपक्ष शासित राज्यों में समूह के निवेश की ओर इशारा किया।