
Air India Plane Crash में क्या कोई भी जिंदा नहीं बचा
अहमदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों
की सूची जारी की है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने
कहा कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और
अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
घायल हुए लगभग 50 लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया
गया है। एयर इंडिया ने विदेशी नागरिकों के लिए हॉटलाइन नंबर जारी किया
है। एयर इंडिया ने कहा कि समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 के
अलावा, हमने विदेशी नागरिकों के लिए एक और हॉटलाइन नंबर +91 8062779200
जोड़ा है। गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए प्लेन में सवार लोगो के परिजनों
से डीएनए (DNA) सैंपल देने की अपील की है. हादसा इतना भयानक था कि कई शवों
की पहचान करना मुश्किल हो गया है। इस प्लेन हादसे में कई स्थानीय लोग भी घायल
हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के
असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है।
यहां उन्होंने घायल लोगों से बातचीत की।