Amit Shah Bihar Visit | श्री राम के बाद अब बनेगा सीता मंदिर! अमित शाह रखेंगे जानकी मंदिर के पुनर्विकास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में जानकी मंदिर
के पुनर्विकास की परियोजना की शुक्रवार को आधारशिला रखेंगे।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीतामढ़ी को देवी सीता की जन्मस्थली माना जाता है।
अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के बाद अब मोदी सरकार बिहार
में मां सीता का मंदिर बनवाने जा रही है।
सीता मां के मंदिर को जनकी मंदिर कहा जाता है।
श्री राम की पत्नी सीता मां का मयका जनकपुर में था।
इस लिए मां सीता का बिहार-नेपाल के तरफ खास कनेक्शन कहा जाता है।
यहां के लोग मां सीता की आराधना करते हैं। उन्हें अपनी देवी मानते हैं।
अब ,सरकार ने भी लोगों की धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखते हुए
जनक मंदिर बनाने का फैसला लिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम
में जानकी मंदिर के पुनर्विकास की परियोजना की शुक्रवार को आधारशिला रखेंगे।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीतामढ़ी को देवी सीता की जन्मस्थली माना जाता है।

Amit Shah Bihar Visit | श्री राम के बाद अब बनेगा सीता मंदिर! अमित शाह रखेंगे जानकी मंदिर के पुनर्विकास

अधिकारियों ने बताया कि 882.87 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली
इस परियोजना के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

राज्य मंत्रिमंडल ने मंदिर परिसर के एकीकृत विकास के लिए

एक जुलाई को 882.87 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।

कुल राशि में से 137 करोड़ रुपये पुराने मंदिर

और उसके परिसर के विकास पर खर्च किए जाएंगे जबकि 728 करोड़ रुपये पर्यटन

संबंधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

इसके अलावा, 10 वर्षों तक व्यापक रखरखाव पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) इस परियोजना का क्रियान्वयन करेगा।

राज्य सरकार ने हाल में मंदिर के निर्माण और पुनर्विकास के लिए

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय न्यास का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »