Anurag Kashyap की विवादित डेब्यू फिल्म

Anurag Kashyap की विवादित डेब्यू फिल्म
Anurag Kashyap की विवादित डेब्यू फिल्म
अनुराग कश्यप को उनकी फिल्मों के विषय और उनके बेबाक स्वभाव के कारण बॉलीवुड के
विवादित निर्देशक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने हमें ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘नो स्मोकिंग’, ‘देव डी’
, ‘गुलाल’, ‘मनमर्जियां’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।अनुराग
कश्यप को उनकी फिल्मों के विषय और उनके बेबाक स्वभाव के कारण बॉलीवुड के विवादित
निर्देशक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने हमें ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘नो स्मोकिंग’, ‘देव डी’, ‘गुलाल’,
‘मनमर्जियां’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि, उनकी
बतौर निर्देशक पहली फिल्म 22 साल पहले मुश्किलों में फंस गई थी और आज तक रिलीज
नहीं हो पाई है। अब इसकी रिलीज डेट पर लगे बादल छंटते नजर आ रहे हैं। के के मेनन,
आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्य, जॉय फर्नांडिस और तेजस्विनी कोल्हापुरी अभिनीत
यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

Anurag Kashyap की विवादित डेब्यू फिल्म

‘पांच’ काफी हद तक 1976-77 में पुणे में जोशी-अभयंकर सीरियल मर्डर से प्रेरित है। उस दौरान

फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली थी और सीबीएफसी ने फिल्म से कई सीन हटाने को कहा था।

बोर्ड ने हिंसा के सीन और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के चित्रण पर आपत्ति जताई थी। अनुराग

ने बहुत मेहनत की लेकिन फिल्म की रिलीज को मंजूरी नहीं मिल पाई। सिनेमाघरों के अलावा

फिल्म को डिजिटल रिलीज करने की भी इजाजत नहीं मिली।लेकिन पिछले सालों में कई

अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में फिल्म दिखाई गई। इसे देखने वालों की खूब तारीफ हुई।

एक तरफ जहां फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई, वहीं कई साइट्स पर इसके

पायरेटेड वर्जन मौजूद हैं। अब 22 साल बाद फिल्म को आधिकारिक रिलीज मिलने जा

रही है। निर्माता टीटू शर्मा ने इसकी रिलीज के बारे में खुलकर बात की।शर्मा ने कहा,

“‘पांच’ अगले साल सिनेमाघरों में जरूर रिलीज होगी। मैं इसे अगले 6 महीने में रिलीज

करने की योजना बना रहा हूं। फिल्म के निगेटिव को ठीक किया जा रहा है। जैसे ही वे

तैयार हो जाएंगे, हम फिल्म रिलीज कर देंगे।” गौरतलब है कि ‘पांच’ ही नहीं, अनुराग

कश्यप की दूसरी निर्देशित ‘ब्लैक फ्राइडे’ भी लंबे समय तक रिलीज नहीं हो पाई थी।

यह आखिरकार साल 2007 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »