
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)
काफी समय से अपनी ‘सिंघम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछली दोनों फिल्मों
में अजय देवगन ने धमाल मचाया था। तो वहीं अब फिल्म की स्टार कास्ट थोड़ी
बड़ी हो गई है। रोहित की इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले
हैं। जो एक विलेन का किरदार निभाएंगे। बीते दिनों निर्देशक ने अर्जुन कपूर (Arjun
Kapoor) का पहला लुक जारी किया था। निर्देशक ने अभिनेता की दो तस्वीरें साझा
की थी, जिसमें अर्जुन खून से लथपथ नजर आए थे। अब बुधवार को अर्जुन ने सोशल
मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर
ली है । अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने साल 2012 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम
रखा था। इतने सालों में अभिनेता ने कोई हिट फिल्म नहीं दी है।
अर्जुन कपूर की 20वीं फिल्म
अर्जुन कपूर ने रोहित के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, ‘ रोहित शेट्टी
के कॉप यूनिवर्स का विलेन। मैंने ‘सिंघम अगेन’ पर अपना काम पूरा कर लिया है। मेरी 20वीं
फिल्म और एक ऐसे निर्देशक के साथ मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक जो
सिनेमा का बॉस है। मैं भारतीय सिनेमा की सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी में से एक का हिस्सा
बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं। हम अपनी कड़ी मेहनत के जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर
चमकने का इंतजार नहीं कर सकते।
Arjun Kapoor ने पूरी की ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग
‘सिंघम अगेन‘ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी।