भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सफर खत्म हो गया है
Sumit Nagal चीनी खिलाड़ी से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुए बाहर
इससे पहले सुमित ने पहले दौर में कजाकिस्तान के
अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर इतिहास रचा था।
सुमित ने टूर्नामेंट में 31वीं सीड अलेक्जेंडर बुल्लिक को हरा दिया था।
सुमित नागल ने वह मैच 6-4, 6-2, 7-6 से जीता। ऐसा पहली बार हुआ
जब किसी भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी ने
सिंगल्स ग्रैंड स्लैम में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया हो।
Sumit Nagal चीनी खिलाड़ी से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुए बाहर
भारत के सुमित नागल का शानदार सफर
आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में चीन के जुनचेंग शांग
के हाथों मिली हार के साथ समाप्त हो गया. नागल ने
पहले दौर के मुकाबले में शीर्ष 30 में शामिल खिलाड़ी को पराजित किया था
और गुरुवार को भी आक्रामक अंदाज में शुरूआत की लेकिन
वह दो घंटे 50 मिनट तक चले मुकाबले में 18 साल के
वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाले शांग से 2-6 6-3 7-5 6-4 से हार गये.
शांग ने तीसरे सेट के बाद से अच्छी सर्विस
की और मैच में ‘बैकहैंड बॉल्स’ से परेशानी के बावजूद जीत हासिल की.