Sumit Nagal चीनी खिलाड़ी से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुए बाहर

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सफर खत्म हो गया है

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सफर खत्म हो गया है।
गुरुवार कोदूसरे दौर में सुमित को 18 वर्षीय चीन के
Shang Juncheng के खिलाफ 6-2, 3-6, 5-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।
नागल ने पहला सेट जीतकर अपने टूर्नामेंट की शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद वो लगातार 3 सेट में हार गए।

Sumit Nagal चीनी खिलाड़ी से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुए बाहर

सुमित की शुरुआत अच्छी रही थी और उन्होंने पहले सेट को आसानी से जीत लिया।
लेकिन चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे सेट के
चौथे गेम में सुमित की सर्विस तोड़ दी। इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने
आसानी से दूसरा सेट जीत लिया। वहीं सुमित
तीसरे और चौथे सेट में भी वापसी नहीं कर पाए और मुकाबला गंवा बैठे।

आखिरी सेट चीनी खिलाड़ी ने 6-4 से जीता और मैच अपने नाम किया।

हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरा सेट बेहद टक्कर का रहा।
दोनों खिलाड़ी तीसरे सेट को जीतने के करीब थे,
नागल ने चीनी खिलाड़ी को जोरदार टक्कर दी
लेकिन वो इस सेट को बचा नहीं पाए। 7-5 से ये
चीनी खिलाड़ी Shang Juncheng ने जीत लिया।

इससे पहले सुमित ने पहले दौर में कजाकिस्तान के

अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर इतिहास रचा था।

सुमित ने टूर्नामेंट में 31वीं सीड अलेक्जेंडर बुल्लिक को हरा दिया था।

सुमित नागल ने वह मैच 6-4, 6-2, 7-6 से जीता। ऐसा पहली बार हुआ

जब किसी भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी ने

सिंगल्स ग्रैंड स्लैम में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया हो।

Sumit Nagal चीनी खिलाड़ी से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुए बाहर

भारत के सुमित नागल का शानदार सफर

आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में चीन के जुनचेंग शांग

के हाथों मिली हार के साथ समाप्त हो गया. नागल ने

पहले दौर के मुकाबले में शीर्ष 30 में शामिल खिलाड़ी को पराजित किया था

और गुरुवार को भी आक्रामक अंदाज में शुरूआत की लेकिन

वह दो घंटे 50 मिनट तक चले मुकाबले में 18 साल के

वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाले शांग से 2-6 6-3 7-5 6-4 से हार गये.

शांग ने तीसरे सेट के बाद से अच्छी सर्विस

की और मैच में ‘बैकहैंड बॉल्स’ से परेशानी के बावजूद जीत हासिल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »