
Bahraich में बाघ के संभावित हमले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत
वहीं कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बी. शिवशंकर ने रविवार
को पीटीआई- को बताया कि रमपुरवा जंगल में 12 नंबर पुल के पास मृतक की साइकिल मिली है,
यहां बाघों की अच्छी खासी संख्या है, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ के हमले से ही
मौत हुई होगी। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच
के बाद सही जानकारी मिल सकेगी।डीएफओ ने कहा, ग्रामीणों व वन विभाग की टीम द्वारा
शनिवार शाम से रात तक की गयी खोजबीन का परिणाम नहीं निकला तो सुबह खोज की जानी
थी, इससे पहले ही परिजन व ग्रामीण रविवार तड़के स्वयं शव को जंगल से उठा लाए। परिजन
जहां से लाश मिलने की बात बता रहे हैं, वहां कदमों के निशान स्पष्ट नहीं हैं। ऐसा लगता है कि
निशान लोगों के आवागमन कारण मिट गए।” उन्होंने कहा, “मौत कहां हुई है, इस बात की
पड़ताल की जा रही है।” अधिकारी ने कहा, “जंगल में हमले से मौत पर मुआवजे का प्रावधान
अधिनियममें नहीं है, फिलहाल जांच पूरी होने तक मृतक परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए
पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी है।