Bangladesh में चल रहा क्या खतरनाक खेल
जेल में बंद रहमानी को पैरोल पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले अपनी एक रिपोर्ट में हमले आपको
बताया था कि बांग्लादेश की जेलों से कई कैदी और आतंकी रहस्मयी तरीके से फरार हो गए थे। इस
बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इनमें से कई आतंकी भारत में घुसने की फिराक में भी लगे
हो।
भारत के खिलाफ बांग्लादेश साजिशों की एक नई प्रयोगशाला बनता जा रहा है। भारत के पड़ोसी
देश में अब कई खतरनाक प्रयोग होने शुरू हो गए हैं। हालत ये हो गई है कि बांग्लादेश के कट्टरपंथी
अब भारत पर बयान जारी कर रहे हैं। इसी बीच चीन ने भी बांग्लादेश का नाम लेकर बड़ा ऐलान कर
दिया है। शी जिनपिंग ने मुहम्मद यूनुस को अचानक चीन बुलाया है। बांग्लादेश में नोबेल शांति
पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार ने अल-कायदा से जुड़े
आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के प्रमुख जशीमुद्दीन रहमानी को रिहा
कर दिया है। रिहाई भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि आतंकवादी समूह स्लीपर सेल की
मदद से जिहादी नेटवर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। ब्लॉगर राजीब हैदर की हत्या के
आरोप में जेल में बंद रहमानी को पैरोल पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले अपनी एक रिपोर्ट
में हमले आपको बताया था कि बांग्लादेश की जेलों से कई कैदी और आतंकी रहस्मयी तरीके से
फरार हो गए थे। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इनमें से कई आतंकी भारत में
घुसने की फिराक में भी लगे हो।
Bangladesh में चल रहा क्या खतरनाक खेल
इतना ही नहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानून के तहत
जमात-ए-इस्लामी पार्टी पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है। गृह मंत्रालय ने देश
की सबसे बड़ी मुस्लिम पार्टी पर प्रतिबंध हटा दिया, जो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के
प्रशासन के आखिरी दिनों में लगाया गया था। बैन हटते ही जमात-ए-इस्लामी के चीफ
ने भारत को ऐसे लहजे में चेतावनी दी है मानो वो बांग्लादेश का प्रधानंत्री हो।शफीकुर
रहमान ने कहा कि भारत ने अतीत में कुछ ऐसे काम किए हैं जो बांग्लादेश को पसंद
नहीं आए। हमें लगता है कि भारत और बांग्लादेश को एक दूसरे के आंतरिक मामलों में
हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जमात को पाकिस्तान से मदद मिलती है। वहीं इसी संगठन
को चीन से फंडिंग मिलती है। चीन का बयान भी सामने आया है। बांग्लादेश में चीनी
राजदूत ने मुहम्मद युनूस से मुलाकात की है। चीनी राजदूत याओ वेन ने कहा है कि शी
जिनपिंग आपसे मिलना चाहते हैं। याओ वेन ने युनूस को चीन आने के लिए कहा है।
यानी बांग्लादेश में बहुत खतरनाक खेल चल रहा है।