
Bangladesh Violence: ममता बनर्जी ने शांति की अपील की
ममता ने कहा कि कुछ भाजपा नेता पहले ही इस पर टिप्पणी कर चुके हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए।
बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शनों में
कई लोगों की मौत हो गई। हम मीडिया से सुन रहे हैं कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भारत
आई हैं क्योंकि उनका भी मानना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बांग्लादेश के साथ सांस्कृतिक और भाषाई संबंध साझा करता है।
हम यथाशीघ्र सामान्य स्थिति लौटने की आशा करते हैं। जरूरत पड़ने पर हमारे पीएम इस
मामले में जरूर दखल देंगे। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री
पद से इस्तीफा दे चुकीं शेख हसीना के लंदन रवाना होने की जानकारी है। मामले के बारे में
जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ढाका से प्राप्त खबरों के अनुसार,
हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं। उपरोक्त
सूत्रों ने बताया कि वह लंदन जा रही हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे
दिया है और अब अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल
वकार-उज-जमां ने सोमवार को यहां यह घोषणा की।