
बीसीसीआई ने ये फैसला हाल ही में ससंद में पारित और राष्ट्रपति की मंजूरी पाने वाले ऑनलाइन गेमिंग
संवर्धन एंव विनियमन विधेयक 2025 के बाद लिया है। इस विधेयक के कानून बनने के बाद
ड्रीम 11 ने अपने सभी पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग कॉन्टेस्ट बंद कर दिए हैं।
बता दें कि, बोर्ड ने ये फैसला हाल ही में ससंद में पारित और राष्ट्रपति की मंजूरी पाने वाले
ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एंव विनियमन विधेयक 2025 के बाद लिया है।
इस विधेयक के कानून बनने के बाद, ड्रीम 11 ने अपने सभी पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग कॉन्टेस्ट बंद कर दिए हैं।
BCCI को नए ‘टाइटल स्पॉन्सर’ की खोज, Dream 11 के साथ करार खत्म
साल 2023 में बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच लीड स्पॉन्सर के तौर पर करार हुआ था।
ये तीन साल की डील थी जिसकी वैल्यू 358 करोड़ रुपये थी।
लेकिन अब नए कानून के तहत रीयल मनी बेस्ड गेमिंग ऐप्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है
जिसका सीधा असर ड्रीम 11 के मूल्य व्यवसाय पर पड़ा है।
वहीं इस मौके पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में कहा कि
नए कानून के तहत बीसीसीआई के लिए ड्रीम 11 या ऐसी ही
किसी अन्य गेमिंग कंपनी के साथ बने रहना मुश्किल होगा।
ये एक बड़ी बाधा है और मुझे नहीं लगता कि हम ड्रीम 11 के साथ अब आगे बढ़ पाएंगे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ ड्रीम 11 ने इस करार को बीच में खत्म किया है।
इसके लिए कोई जुर्माना नहीं भरना पडे़गा क्योंकि इस अनुबंध में एक विशेष क्लॉज ये था
कि अगर सरकारी प्रतिबंध या कानून में बदलाव की स्थिति होती है
तो करार खत्म किया जा सकता है।
ऐसे में अब टीम इंडिया को एशिया कप से पहले लीड स्पॉन्सर की जरूरत है।
अगर टीम को लीड स्पॉन्सर नहीं मिलता है तो वह एशिया कप में बिना स्पॉन्सर के उतरेगी।