Brad Pitt से तलाक पर अब तोड़ी चुप्पी किया बड़ा खुलासा

Brad Pitt से तलाक पर अब तोड़ी चुप्पी किया बड़ा खुलासा
Brad Pitt से तलाक पर अब तोड़ी चुप्पी किया बड़ा खुलासा

हॉलीवुड सुपरस्टार एंजेलीना जोली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कौटूर (Couture)

के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। वैसे तो एंजेलीना अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सीक्रेट

रखती हैं, लेकिन एक्स-हस्बैंड ब्रैड पिट के साथ उनका हाई-प्रोफाइल ब्रेकअप सालों तक

मीडिया की सुर्खियों में रहा है।हाल ही में एक इंटरव्यू में एंजेलीना ने अपनी डेटिंग लाइफ

को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ब्रैड पिट से अलग होने के बाद,

यानी पिछले लगभग एक दशक (10 साल) से उन्होंने किसी को भी डेट नहीं किया है

और वह पूरी तरह सिंगल हैं।

जोली ने कहा, अब मुझे अपनी जिंदगी फिर से जीनी है

याहू एंटरटेनमेंट से बात करते हुए एंजेलीना ने माना कि उनकी लाइफ में रोमांस और डेटिंग

काफी पीछे छूट गए थे, क्योंकि उनका पूरा ध्यान अपने छह बच्चों की परवरिश पर था।

उन्होंने अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा, “अब मुझे लगता है कि मुझे अपनी जिंदगी

फिर से जीनी चाहिए और एक बार फिर आजाद होना चाहिए। एक दौर ऐसा था जब जिंदगी

ने मुझे अंदर से थोड़ा तोड़ दिया था।”एंजेलीना ने अपने मिडलाइफ क्राइसिस पर भी बात की

और बताया कि उनकी बेटियां अब बड़ी हो गई हैं और उनसे एक मैच्योर औरत की तरह बात

करती हैं, जिससे उन्हें अपनी पुरानी पहचान को वापस पाने में मदद मिल रही है। वह अब

सिर्फ एक ‘मां’ के टैग से बाहर निकलकर अपनी खुद की जिंदगी जीना चाहती हैं।

Brad Pitt से तलाक पर अब तोड़ी चुप्पी किया बड़ा खुलासा

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट के छह बच्चे मैडॉक्स (24),

पैक्स (22), नॉक्स (17), जहारा (21), शिलोह (20), और विविएन (17) हैं। साल 2004 में

फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के सेट पर मिलने के बाद यह जोड़ी हॉलीवुड के सबसे

पावरफुल कपल्स में से एक बन गई थी।लगभग 10 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने

अगस्त 2014 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला और 2016 में दोनों अलग

हो गए। इसके बाद उनके बीच बच्चों की कस्टडी और प्रॉपर्टी को लेकर एक लंबी कानूनी

लड़ाई चली, जो आखिरकार दिसंबर 2024 में जाकर खत्म हुई और उनका तलाक फाइनल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »