
Champions Trophy 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगी मुहर
बता दें कि, अगले चार साल तक आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच होने
वाले मुकाबले तटस्थ वेन्यू पर खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार अगले कुछ सालों में
आमने-सामने होंगी। ये समझौता पाकिस्तान में पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत में वर्ष 2025 में होने वाले
महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले पुरुष टी20 वर्ल्ड कप पर
लागू होगा। आईसीसी ने कहा है कि उसे भारत, पाकिस्तान और किसी अन्य एशियाई पूर्ण सदस्य राष्ट्र को
शामिल करने वाले त्रिकोणीय टी20 टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन ऐसे टूर्नामेंट
तटस्थ स्थल पर खेले जाएं। इस तरह की त्रिकोणीय सीरीज का विचार अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी में
भारत के मैचों की मेजबानी खोने के लिए पाकिस्तान के मुआवजे के रूप में आया। फिलहाल, चैंपियंस ट्रॉफी
2025 पाकिस्तान और दुबई में 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जिसमें आठ टीमों को दो
ग्रुपों में बांटा जाएगा। पहर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, उसके बाद फाइनल होगा। इससे
पहले भी हाइब्रिड मॉडल पर पिछले साल हुआ एशिया कप खेला गया था, जहां पर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट
का आयोजन किया था और भारत के मुकाबले कोलंबो में हुए थे।