Champions Trophy 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगी मुहर

 

Champions Trophy 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगी मुहर
Champions Trophy 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगी मुहर
दरअसल, 2024 से 2028 तक चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी स्पर्धाओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति
बन गई है। वहीं आईसीसी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत और पाकिस्तान ने हाइब्रिड
मॉडल पर सहमति व्यक्त की है। दोनों पक्षों में हुए समझौते के तहत आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी स्पर्धा
में भारत के मैच तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे।लंबे समय से विवादों में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर
आखिर कार फैसला हो ही गया। दरअसल, 2024 से 2028 तक चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी स्पर्धाओं
के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बन गई है। वहीं आईसीसी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए
भारत और पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति व्यक्त की है। दोनों पक्षों में हुए समझौते के तहत
आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी स्पर्धा में भारत के मैच तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। इसके बदले में
भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी स्पर्धओं में भारत के साथ पाकिस्तान के मैच भी तटस्थ
स्थल पर होंगे। 

Champions Trophy 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगी मुहर

बता दें कि, अगले चार साल तक आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच होने

वाले मुकाबले तटस्थ वेन्यू पर खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार अगले कुछ सालों में

आमने-सामने होंगी। ये समझौता पाकिस्तान में पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत में वर्ष 2025 में होने वाले

महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले पुरुष टी20 वर्ल्ड कप पर

लागू होगा। आईसीसी ने कहा है कि उसे भारत, पाकिस्तान और किसी अन्य एशियाई पूर्ण सदस्य राष्ट्र को

शामिल करने वाले त्रिकोणीय टी20 टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन ऐसे टूर्नामेंट

 

तटस्थ स्थल पर खेले जाएं। इस तरह की त्रिकोणीय सीरीज का विचार अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी में

भारत के मैचों की मेजबानी खोने के लिए पाकिस्तान के मुआवजे के रूप में आया। फिलहाल, चैंपियंस ट्रॉफी

2025 पाकिस्तान और दुबई में 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जिसमें आठ टीमों को दो

ग्रुपों में बांटा जाएगा। पहर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, उसके बाद फाइनल होगा। इससे

पहले भी हाइब्रिड मॉडल पर पिछले साल हुआ एशिया कप खेला गया था, जहां पर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट

का आयोजन किया था और भारत के मुकाबले कोलंबो में हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »