Chhattisgarh Bijapur Encounter | बीजापुर में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, दो जांबाज जवान घायल

Chhattisgarh Bijapur Encounter | बीजापुर में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, दो जांबाज जवान घायल
Chhattisgarh Bijapur Encounter | बीजापुर में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, दो जांबाज जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।

गंगालूर क्षेत्र में चल रहे इस नक्सल विरोधी अभियान में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं।

उनकी हालत स्थिर है और बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया।

पुलिस ने कई नक्सलियों के भी घायल होने की आशंका जताई है।

यह टकराव सोमवार से जारी है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में मंगलवार को माओवादियों
के साथ जारी मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी)
के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक बयान
के अनुसार, डीआरजी की एक टीम ने 11 अगस्त को गंगलूर
इलाके में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था।

Chhattisgarh Bijapur Encounter | बीजापुर में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, दो जांबाज जवान घायल

मंगलवार सुबह माओवादियों ने सुरक्षा बलों
पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद कई
घंटों तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना

क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है

जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हुए हैं

उन्होंने बताया कि गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी के दल को नक्सल विरोधी

अभियान के लिए सोमवार को रवाना किया गया था

और दल के मंगलवार को क्षेत्र में पहुंचने के बाद से सुरक्षाबलों

और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवानों को मामूली चोटें आई है।

उन्होंने बताया कि दोनों घायल जवानों की हालत सामान्य है

तथा वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया

4कि घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर

इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »