
CM आतिशी ने ग्रंथियों का किया रजिस्ट्रेशन
ग्रंथी (गुरुद्वारा पुजारी) ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की सरकार के बाद संभवत: यह पहली
सरकार है जो ग्रंथियों के लिए चिंतित है… दिल्ली में जब अरविंद केजरीवाल सरकार बनेगी तो हर
मंदिर और गुरुद्वारा के पुजारी को इस योजना के तहत 18,000 रुपये मिलेंगे। इससे पहले
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (ISBT) में दर्शन
किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहाँ के महंत जी का आज जन्मदिन है।
उनके साथ जन्मदिन भी मनाया। बीजेपी ने आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन
भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।योजना के तहत, केजरीवाल ने वादा
किया कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में सत्ता में लौटती है तो सभी हिंदू मंदिर पुजारियों
और ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक सम्मान दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि आप
कार्यकर्ताओं द्वारा शहर भर के अन्य मंदिरों और गुरुद्वारों में भी पंजीकरण किया जाएगा।
केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आज मैंने मरघट बाबा के मंदिर (ISBT) में दर्शन
किये और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। आज यहां के महंत जी का जन्मदिन
है. मैंने उनके साथ उनका जन्मदिन भी मनाया।