Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी

Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी
Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी
 
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से तेज है। इन सब के बीच बांद्रा
ईस्ट विधानसभा क्षेत्र भी लगातार चर्चा में है। इसका बड़ा कारण यह है कि यहां से वर्तमान में कांग्रेस
विधायक और दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की उम्मीदवारी है। हालांकि,
जीशान सिद्दीकी को कांग्रेस ने इस बार टिकट नहीं दिया है। जीशान सिद्दीकी की अजीत पवार की
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि आखिर जीशान
सिद्दीकी कांग्रेस की बजाय एनसीपी से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं? इसके संकेत उन्होंने पहले से ही देने
शुरू कर दिए थे।जीशान को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि जब महाराष्ट्र में कांग्रेस मजबूत
हो रही है तब उन्होंने एनसीपी से चुनाव लड़ना ज्यादा जरूरी समझा। हालांकि, जीशान ने कहा कि
कांग्रेस छोड़ना मेरे लिए इतना आसान नहीं था। मैं 18 सालों से उसे पार्टी से जुड़ा हुआ था। मैंने यूथ
कांग्रेस चुनाव जीता, पार्टी को मजबूत करने में लग रहा। उन्होंने कहा कि मैंने पिछली दफा बांद्रा
ईस्ट से चुनाव जीत कर दिखाया जहां कई बड़े नेता नाकामयाब रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे
लिए कांग्रेस के भीतर की चीजें मुश्किल होती जा रही थी और बांद्रा ईस्ट सीट पर शिवसेना यूबीटी
ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। ऐसे में मेरे पास एनसीपी के अलावा ज्यादा विकल्प
नहीं बचा था। 

Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी

एक निजी चैनल से बातचीत में जीशान ने बताया कि जब महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी के सरकार

थी तो उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए बहुत कम फंड मिलता था। अपने पिता के एनसीपी में जाने के

बाद मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय जीशान को पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि

हमने पार्टी के लिए इतना काम किया लेकिन मेरे साथ अन्याय किया गया। उन्होंने कहा कि अजित

पवार की पार्टी में ऐसे तमाम नेता है जिससे हमारे पारिवारिक संबंध है। इस वजह से वहां जाना मेरे

लिए सही रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार हमारे संकट के समय में हमारे साथ खड़े रहे।

 इसके साथ ही जीशान सिद्दीकी ने अपने पिता की हत्या के मामले को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने

कहा कि मुंबई पुलिस से उन्हें स्पष्ट जवाब फिलहाल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है

कि यह मुंबई पुलिस की खुफिया विफलता थी। मेरे पिता को मेरे कार्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर

गोली मारी गई। पुलिस केवल यह बताने की कोशिश कर रही है कि हम इस मामले को सुलझाने के

करीब है। लेकिन पुलिस से ज्यादा हमें मीडिया से जानकारी मिल जाती है ।जीशान इस बात से भी

निराशा व्यक्त कर रहे हैं कि लॉरेंस बिश्नोई वाली कहानी उनके पिता के अस्पताल पहुंचने से पहले

ही गढ़ ली गई थी। हालांकि पुलिस अभी सभी कोणों से जांच ही कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »