Delhi में फिर सातों सीटों पर BJP ने लहराया परचम

Delhi में फिर सातों सीटों पर BJP ने लहराया परचम
Delhi में फिर सातों सीटों पर BJP ने लहराया परचम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने सभी सात सीटों पर एक
बार फिर धमाकेदार जीत हासिल की है। इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 के
चुनाव में भी सातों सीटें बीजेपी के खाते में ही गई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली
में सबसे बड़ी जीत उत्तर पश्चिम सीट से बीजेपी के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया
ने हासिल की है। इस सीट पर योगेंद्र चंदोलिया ने 2.90 लाख से ज्यादा वोटो के
अंतर से सीट पर कब्जा जमाया है। इसके बाद उत्तर पूरी  दिल्ली से मनोज तिवारी
ने 1.38 लाख वोटो के अंतर से कन्हैया कुमार को हराया है।   दिल्ली में बीजेपी
के लिए चुनाव काफी खास रहा। इस बार बीजेपी ने एक और नया रिकॉर्ड भी
बनाया है, जिसके अंतर्गत भाजपा के तीन पूर्व में और तीन मौजूद प्रदेश महामंत्री
चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। इसमें योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सेहरावत
और हर्ष मल्होत्रा का नाम शामिल है।

दिल्ली में ऐसा रहा भाजपा का प्रदर्शन 

योगेंद्र चंदोलिया 

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने

2,90,849 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उदित

राज को मात दी। इससे पहले 2019 की लोकसभा चुनाव में यह सीट

हंसराज हंस के पास थी। 

मनोज तिवारी

भाजपा से वर्तमान सांसद मनोज तिवारी ने इस बार भी सीट पर जीत दर्ज की है।

उन्होंने कन्हैया कुमार को 138778 वोटो के अंतर से हराया है। यह सीट कन्हैया

कुमार की वजह से पूरे चुनाव में लगातार चर्चा में रही थी।

कमलजीत सेहरावत

पश्चिमी  दिल्ली की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की कमलजीत सेहरावत ने

19013 वोट के अंतर से आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा को हरा दिया है।

इससे पहले यह सीट बीजेपी के प्रवेश वर्मा के पास थी। 

रामवीर सिंह बिधूड़ी


रामवीर सिंह बिधूड़ी जो  दिल्ली दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार थे,

उन्होंने आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान को 1,24,333 मतों से हरा

दिया है। रामवीर सिंह बिधूड़ी भी पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी की जीत के अंतर

का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के

राघव चड्ढा को 367043 वोटो से हराया था। 

प्रवीण खंडेलवाल 

चांदनी चौक सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल ने भी जीत दर्ज की है।

कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को 89325 वोटो के अंतर से उन्होंने मात दे

दी है। इस सीट से बीजेपी के डॉक्टर हर्षवर्धन ने कांग्रेस के जेपी अग्रवाल को

2019 में 2.2 लाख वोट के अंतर से मात दी थी।

हर्ष मल्होत्रा

पूर्वी  दिल्ली सीट पर भाजपा के हर्ष मल्होत्रा ने 93663 मतों के अंतर से जीत

हासिल की है। उन्हें आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने कड़ी टक्कर दी।

हर्ष मल्होत्रा को 664819 वोट मिले जबकि कुलदीप कुमार को 571156 वोट मिले थे। 

Delhi में फिर सातों सीटों पर BJP ने लहराया परचम

पहली बार लोकसभा चुनाव में मैदान में आई बांसुरी स्वराज दिवंगत भाजपा

नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी है। माना जा रहा था कि यह सीट

बीजेपी के लिए सबसे सुरक्षित है लेकिन इस सीट पर जीत का अंतर सबसे कम

रहा है। आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को 78370 के अंतर से ही बांसुरी

स्वराज हरा पाई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »