
Delhi की हालत देख परेशान हुए उपराज्यपाल
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, केजरीवाल ने कहा, ‘मैं उपराज्यपाल को हमारी कमियों को इंगित करने के
लिए तहे दिल से धन्यवाद देता हूं और हम उन कमियों को दूर करने के लिए काम करेंगे। हम
उन इलाकों में सड़कें बनवा रहे हैं, जहां उन्होंने पहले टूटी सड़कें बताई थीं। जल्द ही मुख्यमंत्री
आतिशी उनका उद्घाटन करेंगी। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उपराज्यपाल द्वारा दिखाई
गई जगह आज साफ हो। मैं एलजी से कहना चाहता हूं कि अगर वह हमारी कमियों को इंगित
करते हैं, तो हम उन्हें दूर करना जारी रखेंगे।’वीडियो के साथ दिल्ली के एलजी ने लिखा,
‘गलियों और रास्तों पर जमा बदबूदार पानी बरसात का नहीं है, उफनते सीवरों का है।
अपनी समस्याओं और हृदय विदारक कष्टों को बयां करती महिलाएं दिल्ली की हैं, किसी
और प्रदेश या देश की नहीं। राजधानी में लाखों लोगों की बेबसी और दयनीय जीवन को
कल फिर से देखना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला रहा। बुराड़ी, किराड़ी,
कलंदर कॉलोनी, संगम विहार, मुंडका और गोकुलपुरी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी पहले यही
हालात दिखे थे।’उन्होंने आगे लिखा, ‘लोगों को आश्वासन दिया है कि सफाई अभियान
कल से शुरू होगा और मैं स्वयं इन प्रयासों की प्रगति की निगरानी करूंगा, ताकि यह
सुनिश्चित किया जा सके कि निवासियों को गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए कम से कम
मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हों। मैं पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार
के संबंधित मंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे इन क्षेत्रों का दौरा करें और खुद इन नारकीय
परिस्थितियों को देखें। उन्हें इस दयनीय स्थिति को सुधारने के तुरंत कदम उठाने चाहिए।’