Delhi में बेकाबू थार ने दो को रौंदा, एक की मौत, घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव

Delhi में बेकाबू थार ने दो को रौंदा, एक की मौत, घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव
Delhi में बेकाबू थार ने दो को रौंदा, एक की मौत, घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव

दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई

और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भीषण हादसा सुबह 11 मूर्ति इलाके के पास हुआ

जहाँ घंटों तक मृतक का शव सड़क पर पड़ा रहा।

पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी आशीष को हिरासत में लिया है

जिस पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है।

रविवार सुबह दिल्ली में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने दो पैदल यात्रियों को कुचल दिया।
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई
जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 11 मूर्ति इलाके के पास हुई
जो राष्ट्रपति भवन से केवल 2 किलोमीटर दूर है।
पुलिस ने गाड़ी चला रहे 26 वर्षीय आरोपी आशीष को हिरासत में लिया है।

Delhi में बेकाबू थार ने दो को रौंदा, एक की मौत, घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव

पुलिस को सुबह करीब 6:30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को टक्कर मारी थी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दूसरे घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया

कि आरोपी आशीष गुड़गांव से छतरपुर जा रहा था और यह कार उसके दोस्त की थी।

पुलिस को थार गाड़ी के अंदर से शराब की बोतलें मिली हैं

जिससे यह संदेह पैदा होता है कि ड्राइवर नशे में था।

हालांकि, आरोपी ने पूछताछ में दावा किया है कि उसे गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी

जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस इस बात की पुष्टि के लिए

आरोपी का मेडिकल टेस्ट करवा रही है।

फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »