ED की टीम पहुंची CM आवास
रांची। रांची में जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन के आवास पहुंची है और अलग कमरे में मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है।
अलग कमरे में CM हेमंत सोरेन से जांच एजेंसी कर रही है पूछताछ
उधर, पूछताछ से पहले जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी
मुख्यमंत्री आवास के पास झामुमो के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री आवास के पास झामुमो के कार्यकर्ता
नारेबाजी कर रहे हैं और ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
इधर, सुरक्षा व्वस्था को कायम रखने के लिए रांची के
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा क्यूआरटी के साथ सीएम आवास के सामने पैदल मार्च कर रहे हैं।
मंत्री जोबा मांझी, चम्पाइ सोरेन के अलावा कई विधायक सीएम आवास पहुंचे।
मंत्री जोबा मांझी, चम्पाइ सोरेन के अलावा सत्ता पक्ष के कई
विधायक सीएम आवास में पहुंच चुके हैं। रांची पुलिस प्रशासन के
बड़े अधिकारी सीएम आवास के गेट के बाहर हैं। हालांकि, अब तक
ईडी की टीम नहीं पहुंची है। उधर, झामुमो के कार्यकर्ता सीएम
आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
दूसरी तरफ, सत्ता पक्ष के विधायक व मंत्री सीएम आवास पहुंच रहे हैं।
महाधिवक्ता भी सीएम आवास पहुंच चुके हैं।
अलग कमरे में CM हेमंत सोरेन से जांच एजेंसी कर रही है पूछताछ
सुरक्षा के मद्देनजर सीएम आवास के पास चप्पे-चप्पे पर
पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ-साथ राजधानी
रांची सहित राज्यभर में विधि-व्यवस्था खराब न हो,
इसके लिए सुरक्षाबल पूरी तरह से अलर्ट है। ईडी ऑफिस के
आस-पास भी सुरक्षा के चौक चौबंद व्यवस्था है।
बता दें कि जांच एजेंसी सात समन के बाद आठवें समन पर
मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए तैयार हुए और उन्होंने ईडी को पूछताछ के लिए जगह व तिथि बताई थी।
