Ex DGP murder case | पूर्व DGP हत्याकांड में पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Ex DGP murder case | पूर्व DGP हत्याकांड में पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
Ex DGP murder case | पूर्व DGP हत्याकांड में पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
बेंगलुरु पुलिस 64 वर्षीय पल्लवी ओम प्रकाश को उनके पति, सेवानिवृत्त कर्नाटक पुलिस महानिदेशक
(डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के सिलसिले में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।
उन्हें पहले उनकी बेटी कृति के साथ घटनास्थल से हिरासत में लिया गया था।
इस बीच, बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने इस हाई-प्रोफाइल
मामले को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को सौंपने के आदेश जारी किए हैं।
सीसीबी मंगलवार से औपचारिक रूप से जाँच अपने हाथ में ले लेगी।

बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा ने प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक

ओम प्रकाश की हत्या के मामले में 1150 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है

जिसमें उनकी पत्नी पल्लवी को मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1981 बैच के अधिकारी प्रकाश की 20 अप्रैल

को बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट स्थित उनके आवास पर पल्लवी

ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने मामले

की जांच केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को सौंप दी थी।

Ex DGP murder case | पूर्व DGP हत्याकांड में पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, चार्जशीट में बड़ा खुलासा

केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) देश में शहरी पुलिस बलों के भीतर

एक विशेष इकाई है जो गंभीर अपराधों, संगठित अपराध

और आर्थिक अपराधों की जांच करती है।

सीसीबी जटिल मामलों की जांच, आपराधिक खुफिया जानकारी एकत्र करने

और विशेष अभियान चलाने जैसे कार्यों के लिए जिम्मेदार है।

सीसीबी सूत्रों के मुताबिक हत्या के संबंध में प्रथम एसीएमएम

अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

इस हत्याकांड की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई थी।

आरोप पत्र में औपचारिक रूप से प्रकाश की पत्नी

पल्लवी को मुख्य आरोपी बताया गया है

जबकि उनकी बेटी कृति को किसी भी तरह की संलिप्तता

के आरोप से मुक्त कर दिया गया है।

जांचकर्ताओं के मुताबिक कृति के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले

जो यह इंगित करे कि हत्या की साजिश में उसकी संलिप्तता थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »