एकता के खिलाफ आरोपों में कोई ‘आपराधिकता’ नहीं मिली: वेब सीरीज में सैनिकों के ‘अपमान’ पर पुलिस

एकता के खिलाफ आरोपों में कोई ‘आपराधिकता’ नहीं मिली: वेब सीरीज में सैनिकों के ‘अपमान’ पर पुलिस
एकता के खिलाफ आरोपों में कोई ‘आपराधिकता’ नहीं मिली: वेब सीरीज में सैनिकों के ‘अपमान’ पर पुलिस

मजिस्ट्रेट ने खार पुलिस को जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।

इस महीने की शुरुआत में प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया

कि इसी संबंध में मध्यप्रदेश में भी एक मामला दर्ज किया गया है

और अन्यत्र नया मामला दर्ज करने की जरुरत नहीं है।

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंच ‘ऑल्ट बालाजी’ पर अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता एकता कपूर
की एक वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों के अपमान के आरोपों की जांच करने
के बाद मुंबई पुलिस ने यहां एक अदालत को बताया कि उनके (एकता कपूर)
खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई ‘‘आपराधिकता’’ नहीं पाई गई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि किसी भी अधिकारी या सक्रिय सशस्त्र बल अधिकारी ने कपूर

या ओटीटी मंच के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करायी है

इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

यूट्यूबर विकास पाठक (जिन्हें ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ के नाम से भी जाना जाता है)

ने बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत में एक निजी शिकायत दर्ज कराई थी

जिसमें कपूर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक आपत्तिजनक दृश्य

में भारतीय सेना की वर्दी का चित्रण करके राष्ट्र के गौरव को धूमिल करने का आरोप लगाया गया था।

एकता के खिलाफ आरोपों में कोई ‘आपराधिकता’ नहीं मिली: वेब सीरीज में सैनिकों के ‘अपमान’ पर पुलिस

मजिस्ट्रेट ने खार पुलिस को जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।

इस महीने की शुरुआत में प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया

कि इसी संबंध में मध्यप्रदेश में भी एक मामला दर्ज किया गया है

और अन्यत्र नया मामला दर्ज करने की जरुरत नहीं है।

पाठक ने शिकायत में एकता कपूर के अलावा उनके माता-पिता शोभा

और जीतेंद्र कपूर के साथ-साथ ऑल्ट बालाजी का भी नाम लिया था।

पाठक ने दावा किया था कि कपूर परिवार ‘स्ट्रीमिंग मंच’ के निदेशक थे,

लेकिन पुलिस रिपोर्ट में कहा गया कि वे ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ के निदेशक थे,

न कि ‘ऑल्ट बालाजी’ के थे। रिपोर्ट में कहा गया है

कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई आपराधिकता नहीं पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »