सिल्क साड़ियों में इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा, आप भी ले सकती हैं फैशन टिप्स

Latest saree : बेहतरीन और आकर्षक लगेगी इस साड़ी को पहन के – newse7live.com

सिल्क साड़ियों में इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है,
जिसको भारतीय महिलाएं पहनना काफी पसंद करती हैं।
अगर किसी फंक्शन में जाने के लिए यह समझ नहीं आता है कि
क्या पहनें, तो साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है।
फिर चाहे शादी-विवाह अटैंड करना हो या
फिर ऑफिस की पार्टी हो, महिलाएं साड़ी पहनकर
हर जगह जलवा बिखेर सकती हैं। वहीं अगर इस साल के फैशन ट्रेंड की बात करें,
तो भले ही वक्त के साथ फैशन बदलता रहता है,

साड़ी जिसको भारतीय महिलाएं पहनना काफी पसंद करती हैं

लेकिन महिलाओं का साड़ी के प्रति प्यार कभी कम नहीं होता है।
साड़ियों में अगर सिल्क साड़ी की बात की जाए,
तो यह कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है।
बॉलीवुड की हसीनाओं ने इस साल बड़े इवेंट्स में भी सिल्क की साड़ी पहनकर जलवा दिखाया।
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सिल्क

सिल्क साड़ियों में इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा

ऐसे में आप भी इन बॉलीवुड हसीनाओं के कलेक्शन से टिप्स ले सकती हैं।

रेखा

वैसे तो रेखा को एवरग्रीन एक्ट्रेस कहा जाता है। वह हर इवेंट में कांजीवरम या फिर सिल्क की साड़ी पहनकर पहुंचती है। बता दें कि साल 2024 की शुरूआत में ही रेखा हरे रंग की बेहद ही खूबसूरत सिल्क की साड़ी एक इवेंट में पहनकर पहुंची थीं। जिसमें वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं।

शिल्पा शेट्टी

अपने ग्लैमरस लुक और सेक्सी फिगर के चलते शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक इवेंट में शिल्पा शेट्टी ने पीले रंग की साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज कैरी किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई इवेंट्स में सिल्क की साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेरा।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अक्सर साड़ी पहनकर हर इवेंट्स में दिखाई देती हैं। एक इवेंट में वह स्काई डबल शेड की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था।

कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ऑरेंज रंग की सिल्क की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने बालों में स्लीक स्टाइल का जूड़ा बनाया था। इसके साथ उन्होंने गले में हैवी चोकर पहना है। कंगना रनौत ने बालों में गजरा लगा रखा है, जो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।

विद्या बालन

एक्ट्रेस विद्या बालन लाल रंग की सिल्क साड़ी में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। विद्या अक्सर इवेंट्स में सिल्क साड़ी में नजर आती हैं। नई दुल्हनों के लिए इस तरह की साड़ी काफी अच्छी लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »