
हम आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादास्पद टिप्पणी
करते हुए लोगों से अपने घरों में “भाले, तलवार और त्रिशूल” का रखने का
आह्वान किया, जिसका इस्तेमाल देवताओं की पूजा के साथ-साथ “
आत्मरक्षा” के लिए भी किया जा सके। तो वहीं दूसरी ओर राज्य
विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर
किसी ने मुसलमानों की तरह बुरी नजर से देखा तो ईंट से ईंट बजा
देंगे। हम आपको बता दें कि गिरिराज सिंह ने विवादित टिप्पणी
अपनी “हिंदू स्वाभिमान यात्रा” के दौरान बिहार के एकमात्र मुस्लिम
बहुल जिले किशनगंज में की। उन्होंने दावा किया कि हिंदू समुदाय
“खतरे” में है और उन्हें “संगठित” करने की आवश्यकता है। बेगूसराय
लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने दावा किया,
“किशनगंज आने से पहले मैंने पास के अररिया, कटिहार और
पूर्णिया जिलों का दौरा किया है। हर जगह लोगों ने अपनी बहनों
और बेटियों के सम्मान के बारे में अपनी चिंताएं साझा कीं। मुझे
बताया गया है कि हर साल कई हिंदू लड़कियां ‘लव जिहाद’ का
शिकार होती हैं, जिसके बाद उनका (इस्लाम में) धर्म परिवर्तन
करा दिया जाता है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं
किया जाता है जो उन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो उनके
जाल में नहीं फंसती हैं।” हालांकि, उन्होंने अपनी टिप्पणी के समर्थन
में कोई विशेष घटना का हवाला नहीं दिया। उन्होंने दावा किया,
“मुझे पता चला है कि जिन जगहों पर मुसलमानों की संख्या हिंदुओं
से ज़्यादा है, वहां उनके मंदिरों में तोड़फोड़ की जाती है, महिलाओं द्वारा
सिंदूर लगाने जैसी उनकी धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप किया जाता है।
मंत्री ने लोगों को यह भी याद दिलाया कि लगभग हर देवी-देवता के बारे में
कहा जाता है कि वे त्रिशूल, तलवार या भाला धारण करते हैं। भाजपा नेता
ने कहा, “इसलिए मैं आप सभी से इन वस्तुओं को अपने घरों में रखने के
लिए कहता हूं। इन्हें पवित्र करने के बाद इनकी पूजा करें और जरूरत
पड़ने पर आत्मरक्षा में इनका इस्तेमाल करें।”दूसरी ओर राजद प्रमुख लालू
यादव ने गिरिराज सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि ये लोग
दंगा कराना चाहते हैं तो वहीं उनके बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि आज
भाजपा के एक सांसद ने बिहार में माहौल बिगाड़ने के लिए भड़काऊ बयान
दिया और आज ही उस सांसद को नीतीश कुमार जी ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया
करा दी।