
गुकेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले दौर के एक कड़े मुकाबले
में अरोनियन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार
वापसी की और सोमवार को खेली गई अन्य बाजियों में ओपेरिन
और लिएम को हराकर संभावित छह में से चार अंक हासिल किए।
लॉस वेगास में हाल ही में संपन्न फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने वाले
अमेरिकी ग्रैंडमास्टर अरोनियन ने उज़्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव
और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर अपना परफेक्ट स्कोर बनाए रखा।
Grand Chess Tour: डी गुकेश सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज़ के पहले दिन के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचे
अरोनियन छह अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि उनके हमवतन फैबियानो
कारुआना दो जीत और एक ड्रॉ के बाद पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
गुकेश एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से तीसरे
जबकि वाचियर-लाग्रेव और लीनियर डोमिन्गुएज़ पेरेज़ तीन-तीन अंकों
के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
लिएम और ओपेरिन दो-दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
नोडिरबेक के खाते में एक अंक है, जबकि सैम शैंकलैंड
अपने सभी मैच हारने के बाद अंतिम स्थान पर हैं।
गुकेश को पहले दौर में कैरो कान के डिफेंस गेम के कारण
पैदा हुई जटिलताओं के कारण हार का सामना करना पड़ा।