
Haryana में केजरीवाल ने AAP के किंग मेकर होने का किया था दावा
आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि ये तो शुरुआती रुझान हैं। आप को
यहां भी अच्छा वोट शेयर मिलेगा। आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत
की। उन्होंने कहा कि हमारे पास धन नहीं था। हमारे नेताओं को जेल भेजा गया लेकिन
इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमने मजबूती से चुनाव लड़ा। भाजपा का बाहर
होना तय है। उन्होंने कहा कि हम अब भी चाहते हैं कि भाजपा को राज्य से बाहर किया
जाए। चाहे कोई भी सरकार बनाए, इस भ्रष्ट और अहंकारी भाजपा को वहां की सत्ता से
बाहर किया जाना चाहिए।चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पिछड़ रही
है और आप-कांग्रेस गठबंधन नहीं होने की बात पर उन्होंने कहा कि यह मूल्यांकन करना
मेरा काम नहीं है। दोनों दलों के आलाकमान इस बात का आकलन करेंगे कि इससे क्या
फायदा या नुकसान हुआ और क्या किया जाना चाहिए था या क्या नहीं किया जाना चाहिए
था। उन्होंने कहा कि हमने उस समय एक सकारात्मक प्रयास किया। हमने राष्ट्रीय स्तर
पर गठबंधन बनाया और हम भाजपा को बैसाखी पर ले आए। अगर यहां भी ऐसा किया
गया होता तो नतीजे काफी अलग होते।