
Health Tips: शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर दिखते हैं ये लक्षण, खून की कमी दूर करने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक
आयरन रिच फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
एक्सपर्ट ने बताया कि खाली पेट एक ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में आयरन का लेवल बूस्ट होगा
और खून तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए
हम आपको एक ऐसी मॉर्निंग ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं
जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ा सकता है और खून की कमी को भी दूर करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो एनीमिया रोगियों के लिए काली किशमिश काफी फायदेमंद है।
इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और थकान व कमजोरी दूर होती है।
काली किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
यह शरीर में खून के लेवल को बढ़ाता है और इससे लिवर और किडनी के फंक्शन को सुधारती है
और बॉडी को डिटॉक्स करती है। साथ ही यह शरीर को एनर्जी देती है।
काली किशमिश में फाइबर, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाई जाती है।
इसका नियमित सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स के बनने में सहायता करता है।
इसको भिगोकर खाने से अधिक फायदा मिलता है।