
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली अपनी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड
बाजार‘ (Heeramandi: The Diamond Bazaar) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर
रहे हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 1 मई को रिलीज
हुई।लाहौर के हीरामंडी की कहानी लेकर आये संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela
Bhansali) को यूं तो अपनी सीरीज के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं, लेकिन एक
वजह से वह विवादों में छा गये हैं। इसकी वजह ‘हीरामंडी’ में भांजी शर्मिन सेगल
(Sharmin Segal) को अहम रोल देना है। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज
Heeramandi The Diamond Bazaar में शर्मिन सेगल ने आलमजेब की भूमिका
निभाई है। सीरीज में कई लोग उनकी अदाकारी को पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें
जमकर ट्रोल कर रहे हैं। भंसाली पर भी नेपोटिज्म का ठप्पा लग गया है। नफरत भरे
कमेंट्स की बाढ़ आने के बाद शर्मिन ने एक कदम उठाया है।
Heeramandi में आलमजेब बन बुरी तरह ट्रोल हुईं भंसाली की भांजी
बेला भंसाली और दीपक सेगल की बेटी शर्मिन सेगल ने भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’
में आलमजेब का किरदार निभाया है। पहले से आखिरी एपिसोड तक इस किरदार को
खूब हाइलाइट किया गया है। आलमजेब की कहानी तो दिलचस्प है, लेकिन शर्मिन की
अदाकारी ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई है। सोशल मीडिया पर शर्मिन को खूब ट्रोल
किया जा रहा है। बात सिर्फ शर्मिन की परफॉर्मेंस की नहीं, बल्कि संजय लीला भंसाली पर
भी नेपोटिज्म का आरोप लग रहा है। लोग कह रहे हैं कि शर्मिन को नेपोटिज्म की वजह से
ये किरदार मिला। नफरत भरे कमेंट्स के बाद शर्मिन ने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट्स को
बंद कर दिया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने मामा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन
उसमें उनका कमेंट सेक्शन बंद है।इसकी वजह ‘हीरामंडी’ में भांजी शर्मिन सेगल
(Sharmin Segal) को अहम रोल देना है।