Holi 2024: सावधान ये रंग न कर दें होली बेरंग

Holi 2024: सावधान ये रंग न कर दें होली बेरंगHoli 2024: सावधान ये रंग न कर दें होली बेरंग
Holi 2024 Caring Tips: केमिकल युक्त रंग होली पर आपको रोग न दे जाए इसके लिए
सावधान लेने की जरूरत है। कई बार होली खेलने के दौरान या बाद में कई सारी सेहत संबंधी
समस्या आ सकती है। रंगों से सिर्फ स्किन और आंखों को ही खतरा नहीं होता, बल्कि इससे
लंग्स और पेट से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं।कई बार होली खेलने के दौरान या
बाद में कई सारी सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रंगों से सिर्फ स्किन
व आंखों को ही खतरा नहीं होता बल्कि इससे लंग्स व पेट से जुड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं।
इससे बचाव को लेकर रिम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ चर्म रोग विशेषज्ञ व मेडिसिन विभाग
के डॉक्टर ने कुछ खास बातों का ध्यान रखने को कहा है।

चर्म रोग विशेष ने दी ये सलाह

रिम्स के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार बताते हैं कि होली के केमिकल वाले रंगों से रैशेज, बर्निंग,

खुजली और रेडनेस की समस्या देखने को मिल सकती है। कुछ लोगों को रंगों से एलर्जी भी हो जाती है,

जिसके चलते स्किन पर छोटे-छोटे दाने उभर जाते हैं। ऐसे में हरे रंग से दूरी बनाए रखना चाहिए, यही

वो रंग है जिससे एलर्जी की समस्या अधिक रहती है। केमिकल वाले रंगों में खासतौर से सिलिका और

सीसा मिलाया जाता है, जिनकी थोड़ी सी भी मात्रा आंखों में जाने पर आंखों को नुकसान हो सकता है।

आंखों में खुजली के साथ जलन हो सकती है।

रिम्स मेडिसिन विभाग के डॉ विद्यापति ने कहा सावधानी है जरूरी

रिम्स मेडिसिन विभाग के डॉ. विद्यापति बताते हैं कि होली खेलते समय ज्यादा मात्रा में मुंह में होली के रंग

जाने की वजह से पेट से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं। जिससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और पेट के

इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है सावधानी। सावधानी से रंग लगाए व लगवाएं।

अगर समस्या बढ़ती है तो सीधे डाक्टर से संपर्क करें।

Holi 2024: सावधान! ये रंग न कर दें होली बेरंग

– बच्चों के साथ बड़े हमेशा खड़े रहें

होली खेलने के लिए हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें, सुखे रंग चेहरे व बालों पर ना डालें

– केमिकल वाले रंगों से चेहरे और स्किन को सुरक्षित रखने के लिए तेल लगाएं

– आंख या मुंह में गलती से रंग चला जाए, तो तुरंत साफ पानी से धो लें और कुल्ला कर लें

– मुंह के अंदर रंग ना लगाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »