
IMF और World Bank ने भारत को लेकर ऐसा क्या कहा
इसमें पूरे इवेंट के दौरान टीम इंडिया का दम दिखा है और इसकी तारीफ भी
हुई है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल दुनियाभर की संस्थाओँ की तरफ
से सराहा गया। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड(आईएमएफ) की अध्यक्ष ने कहा
कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और इंवेस्टमेंट का
सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सीईओ बोर्गे ब्रेंडे ने
भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत तेजी से तरक्की की राह पर है।
अगले दस सालों में भारत 10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार
है। बोर्गे ब्रेंडे ने कहा कि आर्थिक सुधारों के चलते हायर इन्वेस्टमेंट के कारण
भारत की जीडीपी 7 से 8 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। ब्रेंडे ने आगे कहा
कि हम उम्मीद करते हैं कि कुछ सालों में भारत की हिस्सेदारी कुल ग्लोबल
ग्रोथ में 20 फीसदी होगी।इसके सह संस्थापक फ्रांसिस्को डिसूजा ने कहा कि
भारत आईटी सेवा उद्योग का हब है। आईटी से संबंधित जितनी भी सर्विसेज
चाहिए भारत पूरी दुनिया को मुहैया करा रहा है। आईएमएफ की डिप्टी एमडी
गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी
अर्थव्यवस्था बना हुआ है। गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत की आर्थिक
पॉलिसी बेहतरीन है, जिससे उसकी आर्थिक तरक्की तेजी से होती रहेगी।
बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ ब्रायन मोइनिहान ने कहा कि भारत में प्रतिभा,
शिक्षा प्रणाली और बड़े पैमाने पर इंजीनियर तैयार करने की क्षमता उल्लेखनीय है।