‘INDI’ गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे

नीतीश ने संयोजक का प्रस्ताव ठुकराया

तीनों की इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है, INDI' गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां अब तेजी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है।

आज इंडी गठबंधन के दलों ने सीट-बंटवारे के एजेंडे पर बैठक की।

इसी के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडी गठबंधन का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुहर लगी।

INDI’ गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी और गठबंधन से संबंधित अन्य मामलों की समीक्षा के लिए ‘इंडिया’ के

नेताओं ने गठबंधन के संयोजक के नाम पर भी चर्चा की।

बैठक में संयोजक के नाम के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar Bihar CM) के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

खरगे को मिली ये जिम्मेदारी

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी गठबंधन ‘INDI’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शरद पवार और राहुल गांधी ने भी बैठक में लिया हिस्सा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग लिया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन और पार्टी नेता कनिमोझी करुणानिधि चेन्नई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

कांग्रेस और AAP में भी हुई थी बैठक

इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर शुक्रवार शाम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच बैठक हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक मुकुल वासनिक के घर पर यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और

दोनों दलों के नेताओं ने इस मुलाकात को सकारात्मक कदम बताया।

बैठक खत्म होने के बाद आप नेता राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि, ‘आज हुई मुलाकात काफी सकारात्मक रही.

हर राज्य पर हम टिप्पणी नहीं कर सकते. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,

अरविंद केजरीवाल कल इंडिया ब्लॉक की वर्चुअल बैठक में भाग लेंगे.

‘INDI’ गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे

दूसरी ओर कांग्रेस से इस बैठक में मौजूद रहे सलमान खुर्शीद ने कहा कि,

हमें आज मीटिंग में एक बढ़िया केमिस्ट्री देखनी को मिली है.

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को बताया था कि

बैठक में 14 जनवरी से मणिपुर में शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गठबंधन दलों की भागीदारी पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »