
भारतीय स्टॉक मार्केट के लिए 23 जनवरी का दिन शानदार खुशखबरी लेकर आया है
भारतीय स्टॉक मार्केट में जो भी शेयर हैं
उन सभी की कंबाइंड वैल्यू अब बढ़कर 4.33 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है।
वहीं हांगकांग से स्टॉक मार्केट की वैल्यू महज 4.29 ट्रिलियन डॉलर रह गई है।
Indian Stock Market ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
ऐसे में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा
और मजबूत स्टॉक मार्केट बना है।
इससे पहले भारतीय स्टॉक मार्केट
बीते वर्ष पांच दिसंबर को पहली बार चार ट्रिलियन डॉलर के
आंकड़े को पार करने में सफल हुआ था। भारतीय स्टॉक मार्केट
की बात करें तो बीते चार वर्षों के दौरान ही भारत ने
इस राशि में दो ट्रिलियन डॉलर जोड़ने में सफलता हासिल की है।
वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती इकॉनमी है
Indian Stock Market ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
भारतीय शेयरों में बीते एक साल के दौरान अधिक तेजी देखने को मिल रही है।
इस वर्ष भी दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर कम हो सकते है
ऐसा होने से भारतीय बाजार में निवेशकों को अधिक भरोसा होगा।
आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।
अगर भारतीय इक्विटी मार्केट्स की बात करें
तो बीते आठ साल से इसमें लगातार तेजी देखने को मिली है।
हांगकांग में गिरावट देखने को मिली है। चीन में भी लगातार दूसरे साल गिरावट देखने को मिली है।