
Inflation के वर्तमान वित्त वर्ष में लगभग 4.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद
रेटिंग कंपनी ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति मई में मामूली रूप
से घटकर 4.75 प्रतिशत हो गई है जिससे काफी राहत मिली है। वहीं अप्रैल के आंकड़ों पर नजर
डालें तो अप्रैल 2024 में ये 4.8 प्रतिशत थी। क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ गैर-खाद्य श्रेणियों
ने मुख्य मुद्रास्फीति को नीचे खींचा है, लेकिन चिंता की बात यह है कि खाद्य श्रेणियों अनाज
तथा दालों में लगातार वृद्धि हो रही है।’’ क्रिसिल ने कहा कि शहरी अर्थव्यवस्था को सख्त ऋण
शर्तों से नियंत्रित किया जा सकता है।हाल के महीनों में बैंक खुदरा ऋण वृद्धि में कमी आई है,
जबकि एनबीएफसी को बैंक ऋण देने पर प्रतिबंध लगाने के विनियामक उपायों का असर
उपभोक्ता ऋणों पर भी पड़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ सरकार के अच्छे पूंजीगत व्यय के बावजूद
, राजकोषीय समेकन के कारण इसके पिछले वर्ष की तुलना में कम रहने का अनुमान है।’’ इसमें
कहा गया कि धीमी वैश्विक वृद्धि से वस्तु निर्यात में वृद्धि बाधित हो सकती है, जिससे इस वित्त
वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर 6.8 प्रतिशत रह जाएगी, जो पिछले
वर्ष 8.2 प्रतिशत थी।