IsraelIran Conflict का रूप बदला अब बड़ा प्रहार होने वाला है

IsraelIran Conflict का रूप बदला अब बड़ा प्रहार होने वाला है
इजराइल ने कहा कि इससे पहले ईरान परमाणु हथियार
बना पाता ये हमले जरूरी थे। इजराइल के हमले के बाद
ईरान ने शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल
पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससेयरुशलम
और तेल अवीव के ऊपर आसमान में विस्फोटहुए।
  इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद देशभर
में हवाई हमलों के प्रति आगाह करने वाले सायरन बज उठे।
पूरे यरूशलम में धमाकों की आवाज सुनी जा सकती थी।
इजराइली टेलीविजन चैनलों ने ईरान के मिसाइल हमले के
बाद तेल अवीव में धुएं का गुबार उठने के दृश्य प्रसारित किए।
इस हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर
नहीं है। इजराइली सेना ने कहा कि देश में दर्जनों मिसाइल
दागी गई हैं। उसने देश भर के निवासियों को सुरक्षित स्थलों
में जाने का आदेश दिया है।शनिवार सुबह यरुशलम के ऊपर
आसमान में सायरन और धमाकों की आवाजें फिर सुनाई दीं
जो इस बात का संकेत देती हैं कि ईरान ने फिर से हमला किया
है। हमलों के बीच इजराइली सेना ने नागरिकों से सुरक्षित
स्थानों में जाने का आग्रह किया है।

IsraelIran Conflict का रूप बदला अब बड़ा प्रहार होने वाला है

तेल अवीव में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने कम से कम दो
ईरानी मिसाइलों को जमीन पर गिरते देखा। ईरान की तरफ से
दूसरे दिन किए गए हमलों में घायल हुए सात लोगों का तेल
अवीव के एक अस्पताल में इलाज किया गया। घायलों में एक
की हालत गंभीर है। इजराइल की अग्निशमन और बचाव
सेवाओं ने कहा कि प्रक्षेपास्त्र के एक इमारत से टकराने के
कारण ये लोग घायल हुए। इस बीच, शनिवार आधी रात के
बाद मध्य तेहरान में विस्फोटों और ईरानी हवाई रक्षा प्रणालियों
द्वारा लक्ष्यों पर की गई गोलीबारी की आवाजें गूंजने लगीं।
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ ने तेहरान
के मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग लगने की
खबर दी है, साथ ही ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी साझा किया
जिसमें धुएं का गुबार और लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शुक्रवार
को एक संदेश में कहा, ‘‘ हम उन्हें इस अपराध के बाद बच
कर नहीं निकलने देंगे।’’ संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत
ने कहा कि इजराइली हमलों में 78 लोग मारे गए और 320
से अधिक घायल हुए। इजराइली स्वास्थ्य सेवाओं ने कहा
कि तेल अवीव में बमबारी में 34 लोग घायल हुए हैं जिनमें
एक महिला भी शामिल है। अमेरिका के एक अधिकारी ने
बताया कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी हवाई रक्षा प्रणाली ईरान
की ओर से इजराइल पर जवाबी कार्रवाई में दागी गई मिसाइल
को रोकने में मदद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »