Jade Roller से कर रहे हैं स्किन मसाज भूल से भी ना करें ये गलतियां

Jade Roller से कर रहे हैं स्किन मसाज भूल से भी ना करें ये गलतियां
Jade Roller से कर रहे हैं स्किन मसाज भूल से भी ना करें ये गलतियां
जेड रोलर को इस्तेमाल करने का मतलब यह नहीं है कि आप इसे किसी भी दिशा में और किसी भी तरह से
रोल करेंगे। हमेशा ऊपर और बाहर की ओर रोल करें। इससे त्वचा को ऊपर लिफ्ट करने और सूजन को कम
करने में मदद मिलती है।हम सभी अपनी स्किन को हमेशा ही पैम्पर करना चाहते हैं और इसके लिए सेल्फ
केयर करना सबसे अच्छा माना जाता है। जब सेल्फ स्किन केयर की बात हो तो कई टूल्स आपके बेहद
काम आ सकते हैं। इन्हीं में से एक है जेड रोलर। जेड रोलर का इस्तेमाल करना आपके चेहरे को मिनी स्पा
ट्रीटमेंट देने जैसा लगता है। यह आपकी स्किन को एक शांति का अहसास करवाता है और चेहरे की चमक
को बरकरार रखता है। हालांकि, इसे सही तरह से करना बेहद जरूरी है। अगर आप सावधान नहीं हैं, तो यह
ब्यूटी टूल फ़ायदे से ज़्यादा नुकसान कर सकता है।  मसलन, गंदी स्किन पर इस्तेमाल करने से लेकर बहुत
ज़्यादा दबाव डालने तक, ऐसी कुछ आम गलतियां हैं, जिसे अक्सर लोग जेड रोलर का इस्तेमाल करते
समय करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जेड रोलर का इस्तेमाल करते समय की जाने वाली
ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-

Jade Roller से कर रहे हैं स्किन मसाज भूल से भी ना करें ये गलतियां

अक्सर लोग बस जेड रोलर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन गंदी स्किन पर जेड रोलर का

इस्तेमाल करना आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है। आपको शायद अंदाजा भी ना हो, लेकिन ऐसा

करने से गंदगी, तेल और मेकअप आपके पोर्स के अंदर तक जा सकता है और आपकी स्किन को

नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, रोलर का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपना चेहरा साफ करें

ताकि आपके पोर्स बंद होने या एक्ने होने की संभावना ना हो। कभी भी सूखे चेहरे पर जेड रोलर का

इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है। जेड रोलर तब सबसे अच्छा काम करते हैं जब आपने

स्किन पर फेशियल ऑयल, मॉइश्चराइजर या सीरम अप्लाई किया हो। यह न केवल प्रोसेस को आसान

बनाता है बल्कि प्रोडक्ट को आपकी स्किन की गहराई तक पहुंचाने में भी मदद करता है।जेड रोलर

को इस्तेमाल करने का मतलब यह नहीं है कि आप इसे किसी भी दिशा में और किसी भी तरह से रोल

करेंगे। हमेशा ऊपर और बाहर की ओर रोल करें। इससे त्वचा को ऊपर लिफ्ट करने और सूजन को

कम करने में मदद मिलती है। नीचे की ओर रोल करने से त्वचा खिंच सकती है और समय के साथ

ढीली हो सकती है। जेड रोलर का इस्तेमाल करते समय की जाने वाली एक आम गलती है इसमें बहुत

अधिक प्रेशर डालना। बहुत ज़्यादा दबाव डालने से आपकी त्वचा में जलन हो सकती है, खासकर

अगर यह सेंसेटिव या एक्ने प्रोन है। उस चमक के लिए आपको बस हल्के, लगातार स्ट्रोक की ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »