
Jade Roller से कर रहे हैं स्किन मसाज भूल से भी ना करें ये गलतियां
अक्सर लोग बस जेड रोलर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, लेकिन गंदी स्किन पर जेड रोलर का
इस्तेमाल करना आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है। आपको शायद अंदाजा भी ना हो, लेकिन ऐसा
करने से गंदगी, तेल और मेकअप आपके पोर्स के अंदर तक जा सकता है और आपकी स्किन को
नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, रोलर का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपना चेहरा साफ करें
ताकि आपके पोर्स बंद होने या एक्ने होने की संभावना ना हो। कभी भी सूखे चेहरे पर जेड रोलर का
इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है। जेड रोलर तब सबसे अच्छा काम करते हैं जब आपने
स्किन पर फेशियल ऑयल, मॉइश्चराइजर या सीरम अप्लाई किया हो। यह न केवल प्रोसेस को आसान
बनाता है बल्कि प्रोडक्ट को आपकी स्किन की गहराई तक पहुंचाने में भी मदद करता है।जेड रोलर
को इस्तेमाल करने का मतलब यह नहीं है कि आप इसे किसी भी दिशा में और किसी भी तरह से रोल
करेंगे। हमेशा ऊपर और बाहर की ओर रोल करें। इससे त्वचा को ऊपर लिफ्ट करने और सूजन को
कम करने में मदद मिलती है। नीचे की ओर रोल करने से त्वचा खिंच सकती है और समय के साथ
ढीली हो सकती है। जेड रोलर का इस्तेमाल करते समय की जाने वाली एक आम गलती है इसमें बहुत
अधिक प्रेशर डालना। बहुत ज़्यादा दबाव डालने से आपकी त्वचा में जलन हो सकती है, खासकर
अगर यह सेंसेटिव या एक्ने प्रोन है। उस चमक के लिए आपको बस हल्के, लगातार स्ट्रोक की ज़रूरत है।