
Jaishankar के साथ मीटिंग के लिए बेकरार शहबाज
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुमताज बलोच ने भी कहा कि विदेश मंत्री
जयशंकर अपना जवाब बता चुके हैं। यानी ये साफ हो चुका कि भारत और पाकिस्तान
के बीच कोई बातचीत नहीं होगी। लेकिन फिर भी पिछले कई दिनों से भारत-पाकिस्तान
में बातचीत को लेकर खबरें चल रही है। इन सब के बीच एक नई जानकारी सामने आ
रही है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्विपक्षीय बाचतीच करने वाले हैं।
शहबाज के शेड्यूल को लेकर इस्लामाबाद की तरफ से मीडियो रिपोर्ट में दावा किया
जा रहा है। विभिन्न देशों के साथ उनकी द्विपक्षीय बाचतीच का जिक्र है। ये तो कोई
नहीं जानता कि भारत के विदेश मंत्री के साथ भी क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
द्विपक्षीय बाचतीच रखने वाले हैं या नहीं। लेकिन इतना जरूर साफ है कि कोशिशें
पाकिस्तान ने नहीं छोड़ी हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज
शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी कुछ ऐसा ही कहती नजर आईं हैं। अपने देश में
बिगड़ते हालात और क्लाइमेट को लेकर मरियम नवाज ने कहा था कि भारत के
साथ क्लाइमेट चेंज को लेकर बातचीत होनी चाहिए। लंबे वक्त से पाकिस्तान का
कोई न कोई अधिकारी या मंत्री इस बात की पैरवी करता आया है कि भारत के
साथ विभिन्न मुद्दों पर पाकिस्तान को बातचीत करनी चाहिए। व्यापार को लेकर
पाकिस्तान इस वक्त सबसे ज्यादा चिंतित है। उससे भी ज्यादा इस बात की कि
पड़ोसी मुल्क भारत के साथ उसकी स्थिति अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर
रही है। यही वजह है कि पाकिस्तान इस उम्मीद में है कि किसी तरह मुलाकात
के जरिए दोनों के बीच के तनाव को कम किया जाए।