
Jaishankar को देखते ही खिल उठे पाकिस्तानी पीएम और विदेश मंत्री के चेहरे
फिर जिस जगह पर तस्वीरें खींची जानी है वहां भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर
पाकिस्तानी पीएम के साथ पहुंचते हैं। इस दौरान भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री फिर
एक बार भारत के विदेश मंत्री की तरफ हाथ बढ़ाते हैं और वे उनसे हाथ मिलाते हैं।
जाहिर तौर पर पाकिस्तान बार बार ये संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि वो तो
भारत से दोस्ती करने को आतुर है और यही भाव-भंगिमा पाकिस्तान के पीएम की
तरफ से प्रदर्शित भी की जा रही है। लेकिन एक बात साफ भारत कह चुका है कि
आतंक और दोस्ती व बातचीत एक साथ नहीं हो सकते। पाकिस्तान को आंतक के
खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा। भारत की आवाज में आवाज मिलानी पड़ेगी। कश्मीर के
मामले में भी उसे पीओके खाली करना पड़ेगा। तभी जाकर रिश्ते सुधर सकते हैं।
वरना भारत ने साफ किया है कि पाकिस्तान में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है।
जयशंकर के पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले भारत ने कहा कि वह एससीओ
की विभिन्न प्रणालियों में सक्रियता से शामिल है। पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर
को एससीओ के शासन प्रमुखों की परिषद (सीएचजी) के दो दिवसीय सम्मेलन की
मेजबानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि एससीओ सीएचजी की बैठक सालाना
होती है और इसमें संगठन के व्यापार तथा आर्थिक एजेंडा पर ध्यान दिया जाता है।
उसने कहा कि सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारत एससीओ की रूपरेखा के तहत अनेक प्रणालियों एवं पहल समेत इसके प्रारूप
में सक्रियता से शामिल है।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
ने पार्टी मुख्यालय में आप के ‘जन संपर्क अभियान’ की शुरुआत की।