
Jammu and Kashmir Rains | जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! भारी बारिश से जमीन धंसी, 19 परिवार हुए बेघर
उन्होंने बताया कि इस गांव को ‘जोखिम क्षेत्र’ घोषित किया गया है।
मीर ने बताया, ‘‘हमें डर है कि अगर भूधंसाव जारी रहा
तो इन घरों को नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन ने परिवारों के लिए
वैकल्पिक व्यवस्था की है।’’ भारी बारिश के कारण जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसने से सांबा जिले
के एक छोटे से गांव में कई घर ढहने के कगार पर पहुंच गए,
जिसके बाद अधिकारियों ने परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया।
आपको बता दे कि अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हुई,
जिससे श्रीनगर के कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात जाम हो गया।
रेजीडेंसी रोड, टीआरसी चौक और डल गेट सहित अन्य इलाकों में जलभराव के कारण
यात्रियों और दुकानदारों को असुविधा हुई। कुछ इलाकों में,
वाहनों को शहर की जलमग्न सड़कों से होकर गुजरना पड़ा।
घाटी के कुछ हिस्सों में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है।